बुलडोज़र की फोटो लिए व सीएम योगी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने ओवल में मैच देखने पहुंचा शख्स
केनिंग्टन ओवल (यूके) में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान एक शख्स को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने व हाथ में बुलडोज़र की फोटो के साथ देखा गया। एक वीडियो में शख्स कहते दिखा, "जब से बाबा (योगी) ने बुलडोज़र चलवाया है...तब से आज तक विकास...की गंगा बही है और अपराधी...यूपी छोड़कर जा चुके हैं।"