बुलेट ट्रेन परियोजना के काम के दौरान गुजरात में मज़दूरों पर गिरी गर्डर लॉन्चर मशीन, एक की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, वडोदरा (गुजरात) में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य के दौरान एक गर्डर लॉन्चर मशीन वहां काम कर रहे मज़दूरों पर गिर गई जिसके चलते 1 मज़दूर की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हुए। इससे पहले, महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर गिरने से 20 मज़दूरों की मौत हुई थी।