बुलेट ट्रेन परियोजना में पर्वतों के बीच से बनाई गई सुरंग; वीडियो आया सामने
गुजरात के वलसाड में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के मार्ग में बनने वाली 7 पर्वतीय सुरंगों में से पहली पर्वतीय सुरंग बना दी गई है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। 350 मीटर लंबी इस सुरंग का काम 10 महीने की अवधि में पूरा हुआ है। गौरतलब है कि इस परियोजना का पहला फेज़ 2026 में शुरू हो सकता है।