बुल्गारिया में नॉर्दर्न लाइट्स के कारण आसमान का रंग हुआ लाल, तस्वीरें हुईं वायरल
बुल्गारिया में नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरियालिस के कारण रविवार को आसमान का रंग लाल हो गया और वहां यह खगोलीय घटना कथित तौर पर पहली बार देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन, हंगरी और रोमानिया में भी नॉर्दर्न लाइट्स देखी गई। यूक्रेन के एक यूज़र ने ऑरोरा बोरियालिस की तस्वीर शेयर कर कहा, "हमारे यहां यह दिखना दुर्लभ है।"