बूंदी में शादी के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले के एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जहां निकासी की रस्म में दोस्त आपस में भिड़ गए और वहां चाकूबाजी हो गई. इस चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है. जिसका इलाज कोटा के एमबीएस अस्पताल में किया जा रहा है.