बृजभूषण का इस्तीफा नहीं चाहते, भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग किया जाए: बजरंग पूनिया
ओलंपिक मेडलिस्ट रेसलर बजरंग पूनिया ने दिल्ली में जारी रेसलर्स के धरने के बीच गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कहा कि वह उनका इस्तीफा नहीं चाहते बल्कि डब्ल्यूएफआई को भंग करवाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यों के कुश्ती संघों में भी उन्हीं (बृजभूषण) के लोग बैठे हुए हैं।