बृजभूषण के यूपी स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस, सहयोगियों और कर्मचारियों के बयान किए दर्ज
दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के सिलसिले में गोंडा (यूपी) में उनके आवास पर पहुंचकर कार्यरत स्टाफ व सहयोगियों के बयान दर्ज किए हैं। बृजभूषण पर पहलवानों की ओर से लगाए यौन शोषण मामले में अब तक 137 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।