बृजभूषण को जब भी मौका मिला उसने पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) को रविवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में बताया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को जब भी मौका मिला उसने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।