बृजभूषण शरण सिंह ने गलती से एके शर्मा को कहा यूपी का मुख्यमंत्री; वीडियो हुआ वायरल
कैसरगंज (यूपी) से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में यूपी में एक जनसभा में एके शर्मा को राज्य का मुख्यमंत्री बता दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बृजभूषण ने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय एके शर्मा का स्वागत और अभिनंदन करता हूं।" गौरतलब है कि एके शर्मा यूपी के ऊर्जा मंत्री हैं।