बृजभूषण सिंह के 18 समर्थकों ने डब्ल्यूएफआई चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के 18 समर्थकों ने डब्ल्यूएफआई के 15 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह के दामाद के मुताबिक, संजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए जबकि 4 अन्य लोगों ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। डब्ल्यूएफआई का चुनाव 12 अगस्त को होगा।

Load More