बेंगलुरु एफसी ने छेत्री संग साथी खिलाड़ी की फोटो की शेयर, लिखा- इनके बीच 12 साल का है अंतर
बेंगलुरु एफसी ने सुनील छेत्री संग साथी खिलाड़ी उदांता सिंह कुमम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों शर्टलेस नज़र आ रहे हैं। बेंगलुरु एफसी ने लिखा, "क्या आप बता सकते हैं...कि इनके बीच 12 साल का अंतर है?" एक फैन ने कमेंट किया, "फिटनेस गोल।" एक अन्य ने लिखा, "लगता है...उदांता की उम्र ज़्यादा है।"