बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में शर्ट उतारने को कहा गया था: महिला का दावा
कृष्णा गढ़वी नामक महिला ने ट्विटर पर बताया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उसे अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया था। गढ़वी ने कहा, "वहां सिर्फ शमीज़ में खड़ा होना बहुत अपमानजनक था।" बेंगलुरु एयरपोर्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम आपको पहुंची तकलीफ पर खेद जताते हैं...सिक्योरिटी टीम को इससे अवगत कराया गया है।"