बेंगलुरु ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने गुरुवार को बेंगलुरु ओपन में हॉन्ग-कॉन्ग के कोलमैन वॉन्ग को हराकर टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व के 98वें नंबर के खिलाड़ी नागल ने 1 घंटा 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में वॉन्ग को 6-2, 7-5 से हराया। नागल ने बीते रविवार को चेन्नई ओपन का खिताब जीता था।

Load More