बेंगलुरु की कंपनी के मालिक ने जॉइन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी, खुद ले लिए ₹77 लाख के प्रोजेक्ट
बेंगलुरु की एक कंपनी के मालिक ने वेंडर मैनेजमेंट मैनेजर के तौर पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी जॉइन की और ₹77 लाख के प्रोजेक्ट अपनी कंपनी में ट्रांसफर कर लिए। बकौल पुलिस, अमलोरपवराज नामक शख्स ने एआई-बैक्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन्स देने वाली प्रतिद्वंद्वी कंपनी दिसंबर 2019 में जॉइन की थी। वह टेक्निकल मदद के लिए संपर्क करने वाले वेंडर्स को मैनेज करता था।