बेंगलुरु की सड़क पर चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करते दिखे कुछ लोग
बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर चलती कार में कुछ लोगों का डांस करने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दो लोग कार के सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करते जबकि दो अन्य लोग खिड़कियों से बाहर लटके नज़र आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में एक शख्स अपने कपड़े उतारते हुए भी दिख रहा है।