बेंगलुरु के 3 होटलों को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, जांच में जुटी पुलिस
बेंगलुरु (कर्नाटक) की पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शहर के 'द ओटेरा' समेत 3 प्रमुख होटलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। बेंगलुरु के डीसीपी (दक्षिण पूर्व) ने बताया है कि ओटेरा होटल में बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और मामले में जांच की जा रही है।