बेंगलुरु के आइसक्रीम पार्लर में बैठे नारायण मूर्ति और उनकी बेटी अक्षता की तस्वीर हुई वायरल
इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति को बेंगलुरु के एक मशहूर आइसक्रीम पार्लर में अपनी बेटी अक्षता के साथ देखा गया। तस्वीर में दोनों अपने हाथ में आइसक्रीम की कटोरी लिए हुए दिख रहे हैं। एक X यूज़र ने इसे लेकर कहा, "कितनी मनमोहक तस्वीर है?" अन्य X यूज़र ने कहा, "दोनों शायद काम के बारे में चर्चा कर रहे होंगे।"