बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हुआ शुरू

कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। वहीं, सऊदी अरब का सऊदिया विमान इस टर्मिनल से उड़ान भरने वाला पहला विदेशी विमान बना। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 में करीब ₹5,000 करोड़ से बने इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था।

Load More