बेंगलुरु के छात्र ने ट्वीट किया- एयरपोर्ट शहर से दूर है, उसे बम से उड़ा दूंगा; दर्ज हुआ केस
पूर्वोत्तर बेंगलुरु के डीसीपी अनूप ए. शेट्टी ने बताया है कि केंपेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के आरोप में एक छात्र पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "ऐसी धमकी मज़ाक नहीं।" छात्र ने कथित तौर पर ट्वीट किया था, "एयरपोर्ट बम से उड़ा दूंगा ताकि वे इसे शहर के पास बना सकें।"