बेंगलुरु के बाज़ार में नज़र आए अरबपति नारायण मूर्ति, उनकी पत्नी सुधा और बेटी अक्षता
बेंगलुरु के एक बाज़ार में अरबपति नारायण मूर्ति, उनकी पत्नी सुधा और उनकी बेटी व यूके की प्रथम महिला अक्षता मूर्ति नज़र आए। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में ये सभी लोग बाज़ार में किताबों के स्टॉल के पास खड़े हुए दिख रहे हैं। इससे पहले नारायण और अक्षता की एक आइसक्रीम पार्लर में बैठे हुए तस्वीर वायरल हुई थी।