बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर ड्रम के अंदर मिला महिला का शव
बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर सोमवार को प्लास्टिक के ड्रम के अंदर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में 3 लोग उस ड्रम को स्टेशन पर छोड़कर जाते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 32-35 साल के बीच लग रही है और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।