बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में महिला को खाने में मिला कॉकरोच, बोली- बताने पर स्टाफ ने धक्का दिया

बेंगलुरु की एक महिला वकील ने कहा है कि एक बड़े रेस्टोरेंट में परोसे गए खाने में उसे एक कॉकरोच पड़ा मिला। महिला ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के किचन में जाकर शिकायत करने और खाने की तैयारी का वीडियो बनाने पर स्टाफ ने उसे धक्का देकर दुर्व्यवहार किया। महिला ने पुलिस और फूड इंस्पेक्टर से इसकी शिकायत की है।

Load More