बेंगलुरु के शख्स ने खुद को इंजीनियर और डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से की शादी
बेंगलुरु के 35-वर्षीय शख्स महेश नायक को 2014 से अब तक मैट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर मिलीं 15 महिलाओं से शादी करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को इंजीनियर और डॉक्टर बताकर महिलाओं को फंसाता था और मैसूर की एक महिला की शिकायत के बाद मामला सामने आया। बकौल रिपोर्ट्स, 4 महिलाओं के साथ उसके बच्चे भी हैं।