बेंगलुरु कैफे में आईईडी प्लांट करने वाले शख्स और हमले के मास्टरमाइंड को एनआईए ने किया गिरफ्तार
एनआईए ने 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कैफे में आईईडी प्लांट करने के आरोपी मुसाविर हुसैन शाज़िब और मामले में मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मथीन ताहा के रूप में हुई है। बकौल एनआईए, आरोपियों को कोलकाता के पास से पकड़ा गया है।