बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से 2.7 लाख मतों से जीते बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या
बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने 2.7 लाख मतों से जीत दर्ज कर ली है। तेजस्वी सूर्या को 7.5 लाख मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी सौम्या रेड्डी को 4.73 लाख वोट मिले हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार अरुण प्रसाद ए को 2,425 मत मिले।