बेंगलुरु पुलिस ने चोरी हुए ₹1 करोड़ के नाइकी के 1,558 जोड़ी जूते किए ज़ब्त
बेंगलुरु पुलिस ने ₹1 करोड़ के नाइकी के 1,558 जोड़ी जूते चोरी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जूते बरामद कर लिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एक ट्रक चालक को नाइकी के शोरूम से जूतों को फैशन रिटेलिंग कंपनी मिंत्रा के गोदाम तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था लेकिन वह उन्हें लेकर भाग गया।