बेंगलुरु में 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 5000 छात्रों को निकाला गया बाहर

बेंगलुरु (कर्नाटक) के कम-से-कम 15 स्कूलों को शुक्रवार को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने 5,000 से ज़्यादा छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला है और बम निरोधक दस्ते स्कूलों की तलाशी ले रहे हैं। इनमें से एक स्कूल उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के घर के सामने है और उन्होंने एक स्कूल का दौरा किया है।

Load More