बेंगलुरु में 3 लड़कों ने मेरी कार का किया पीछा और दरवाज़ा खोलने की कोशिश की: महिला
बेंगलुरु में एक महिला ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि 3 लड़कों ने उसकी कार का पीछा किया, शीशे पर मुक्के मारे और दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। वायरल हो चुके वीडियो में महिला चिल्लाती हुई कह रही है, "ये लोग पीछा कर रहे हैं...रास्ता ब्लॉक कर रहे हैं।" पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।