बेंगलुरु में ऑनलाइन सेक्स वर्कर हायर करने की कोशिश कर रहे शख्स से हुई ₹48,500 की ठगी
बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया है कि ऑनलाइन सेक्स वर्कर हायर करने के दौरान उससे ₹48,500 की ठगी हुई। बकौल शख्स, एक वेब पोर्टल पर मिले वॉट्सऐप नंबर के ज़रिए संपर्क करने पर आरोपियों ने पहले 2 घंटे के सेशन के लिए ₹4,000 मांगे व बाद में और रुपए ऐंठ लिए।