बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर को माला पहनाकर की पूजा

कर्नाटक में जारी विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में गैस सिलिंडर को माला पहनाकर उसकी पूजा की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार्यकर्ता घंटी बजाकर सिलिंडर से आशीर्वाद लेता दिख रहा है। गौरतलब है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कार्यकर्ताओं को बूथ के बाहर सिलिंडर को माला पहनाकर रखने की सलाह दी थी।

Load More