बेंगलुरु में कूड़े में मिले ₹25 करोड़ मूल्य के अमेरिकी डॉलर नकली हैं: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु में कूड़ा बीनने वाले को कूड़े के ढेर में मिले ₹25 करोड़ मूल्य के अमेरिकी डॉलर नकली थे। शख्स को नोटों के बंडल के साथ यूएन की मुहर वाला एक लेटरहेड भी मिला था। बकौल पुलिस, आरबीआई के अधिकारियों ने नोटों की जांच कर कहा कि वे नोट 'फोटोकॉपी किए हुए या प्रिंटेड' थे।