बेंगलुरु में डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर के किनारे से लटक गई यात्रियों से भरी बस
बेंगलुरु में नेलामंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यात्रियों से भरी केएसआरटीसी की एक बस डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर के किनारे से लटक गई। इस घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोग घायल हो गए। ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है जिससे पता चलेगा कि क्या उसने शराब पी रखी थी।