बेंगलुरु में देर रात 1:30 बजे सड़कों पर आरसीबी के खिलाड़ियों को चीयर करते दिखे फैन्स
बेंगलुरु में शनिवार को सीएसके के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद फैन्स ने देर रात 1:30 बजे सड़कों पर आरसीबी के खिलाड़ियों को चीयर किया जिसका वीडियो सामने आया है। फैन्स आरसीबी की टीम बस को एस्कॉर्ट करते दिखे। जीत के साथ ही आरसीबी 9वीं बार आईपीएल प्लेऑफ्स में पहुंची है जबकि सीएसके अंकतालिका में 5वें स्थान पर रही।