बेंगलुरु में पटाखों के गोदाम में आग लगने से 10 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु (कर्नाटक) में शनिवार को पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई जिससे कम-से-कम 10 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना के समय गोदाम में कम-से-कम 20 कर्मचारियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी जिनमें से करीब 7 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।