बेंगलुरु में बीएमटीसी की खड़ी बस में आग लगने से अंदर सो रहे कंडक्टर की जलकर हुई मौत
बेंगलुरु (कर्नाटक) के लिंगधीरनहल्ली बस स्टैंड में खड़ी बीएमटीसी की एक बस में गुरुवार रात अचानक आग लगने से बस के अंदर सो रहे 45-वर्षीय कंडक्टर की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में कंडक्टर के शरीर का 80% हिस्सा जल गया था व आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।