बेंगलुरु में मतदान केंद्र पर महिला को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद डॉक्टर ने बचाई उसकी जान
बेंगलुरु में शुक्रवार को एक मतदान केंद्र पर लाइन में खड़ी महिला को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक डॉक्टर ने उसकी जान बचा ली। डॉक्टर ने ज़मीन पर लेटी महिला की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, "उसकी पल्स नहीं चल रही थी। मैंने तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया...खुशकिस्मती से कुछ ही मिनटों में उसका आरओएससी आ गया।"