बेंगलुरु में मरम्मत कार्य के चलते कल सुबह 6 बजे तक जल आपूर्ति रहेगी बाधित

बेंगलुरु के उदय नगर, आंध्र कॉलोनी व नंदिनी लेआउट समेत कुछ अन्य इलाकों में मरम्मत कार्य और अनअकाउंटेड फॉर वॉटर (यूएफडब्ल्यू) बल्क फ्लो मीटर लगाने के चलते बुधवार सुबह 6 बजे तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी। बकौल रिपोर्ट, बेंगलुरु को कावेरी नदी से रोज़ाना 1,450 मिलियन लीटर पानी मिलता है जबकि शहर को 1,700 मिलियन लीटर पानी की ज़रूरत है।

Load More