बेंगलुरु में वॉटर प्यूरीफायर टेक्नीशियन ने घर में महिला इंजीनियर का किया यौन शोषण
बेंगलुरु (कर्नाटक) में 5 मई को घर में वॉटर प्यूरीफायर ठीक करने आए एक टेक्नीशियन ने रसोई में काम करते समय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का यौन शोषण किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने महिला के कॉल करने पर मदद के लिए आई उसकी दोस्त पर भी हमला किया था।