बेंगलुरु में सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की 40 से ज़्यादा छात्राओं ने की डायरिया की शिकायत

बेंगलुरु के सरकारी मेडिकल कॉलेज (बीएमसीआरआई) के गर्ल्स हॉस्टल की करीब 47 छात्राओं ने शुक्रवार को डायरिया की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसीआरआई के डीन रमेश कृष्ण के मुताबिक, डॉक्टर्स जांच कर रहे हैं कि ये मामले किससे (फूड पॉइज़निंग या हैजा) जुड़े हुए हैं। बकौल कृष्ण, सभी छात्राओं की हालत स्थिर है।

Load More