बेंगलुरु (कर्नाटक) में बुधवार को दोपहर में 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना हुई जिसकी तस्वीरें कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने शेयर की हैं। बेंगलुरु में इस साल 18 अगस्त को भी यह खगोलीय घटना दिखाई देगी। गौरतलब है कि 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना के दौरान वर्टिकल चीज़ों की परछाई नहीं दिखाई देती है।