बेंगलुरु में ₹10 लाख का बस स्टैंड नहीं हुआ था चोरी, बीबीएमपी ने उसे तोड़ा था: पुलिस
बेंगलुरु में ₹10 लाख का बस स्टैंड चोरी होने के मामले में पुलिस ने कहा है, "स्टैंड चोरी नहीं हुआ था बल्कि बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) ने उसे तोड़ा था।" पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने बताया, "स्टैंड का निर्माण सही तरीके से नहीं हुआ था।" गौरतलब है, कुछ दिन पहले स्टैंड चोरी होने के मामले में केस दर्ज हुआ था।