बेंगलुरु मेट्रो के अंदर किस करता दिखा कपल, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु मेट्रो के अंदर किस कर रहे एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक 'X' यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "नम्मा मेट्रो में क्या हो रहा है? धीरे-धीरे बेंगलुरु मेट्रो भी दिल्ली मेट्रो बनता जा रहा है। इन पर कुछ कार्रवाई करिए।" वीडियो पर बेंगलुरु पुलिस ने कहा, "संज्ञान लिया गया...कृपया अपना नंबर दीजिए।"