बेंगलुरु से 3 दिन पहले लापता हुआ 12 वर्षीय लड़का हैदराबाद में मिला
कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, रविवार को बेंगलुरु से लापता हुआ 12 वर्षीय लड़का मंगलवार को हैदराबाद में मिल गया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे के लापता होने पर उसके परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसे ढूंढने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली। एक शख्स ने लड़के को नामपल्ली मेट्रो स्टेशन पर पहचान लिया था।