बेंटले में शेर के बच्चे को बैठाकर थाईलैंड में ड्राइविंग करता दिखा पर्यटक
चोनबुरी प्रांत (थाईलैंड) में शेर के बच्चे को बेंटले में बैठाकर ड्राइविंग करते एक पर्यटक की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। बकौल पुलिस, यह पर्यटक थाईलैंड निवासी महिला का दोस्त है जिसे रत्चबुरी प्रांत में इस शेर के बच्चे को कानूनी तौर पर रखने की अनुमति थी लेकिन उसने उसे चोनबुरी प्रांत में ट्रांसफर करने की मंज़ूरी नहीं ली थी।