बेज़ोस की पूर्व पत्नी मैकेंज़ी स्कॉट ने दूसरे पति डैन जेवेट से तलाक के लिए दायर की अर्ज़ी
एमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेज़ोस की पूर्व पत्नी व समाजसेवी मैकेंज़ी स्कॉट ने अपने दूसरे पति डैन जेवेट से तलाक के लिए अर्ज़ी दायर की है। इससे पहले मैकेंज़ी ने जेवेट के ज़िक्र वाली अपनी कई ऑनलाइन पोस्ट डिलीट कर दी थीं। बेज़ोस से तलाक के दो साल बाद मैकेंज़ी ने मार्च 2021 में डैन से शादी की थी।