बेज़ोस की सुपरयॉट को रास्ता देने के लिए पुल डिसमैंटल करने का आवेदन नहीं मिला: डच मेयर
रॉटरडैम (नीदरलैंड) के मेयर अहमद अबुतालेब ने कहा है कि उन्हें जेफ बेज़ोस के सुपरयॉट को रास्ता देने के लिए ऐतिहासिक पुल को अस्थाई रूप से डिसमैंटल करने की अनुमति के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। उन्होंने कहा, "अब तक...कोई निर्णय नहीं लिया गया।" बकौल मेयर, अगर ऐसा हुआ तो बेज़ोस या उनके शिपबिल्डर को बिल भरना पड़ सकता है।