बेटा परेशान था लेकिन कुछ बताता नहीं था: लापता ऐक्टर गुरुचरण के पिता
धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर चुके ऐक्टर गुरुचरण के पिता ने कहा है उनका बेटा परेशान था लेकिन कुछ बताता नहीं था। उन्होंने बताया कि गुरुचरण ने कहा था कि वह 1-2 दिन में मुंबई से दिल्ली वापस आ जाएंगे। गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह पिछले कई दिनों से लापता हैं।