बेटियों की आवाज़ आज पीएम तक नहीं जा रही: धरना दे रहे रेसलर्स से मिलकर चंद्रशेखर आज़ाद
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर (दिल्ली) पर धरना दे रहे रेसलर्स से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, "जब टीम हारती है तो प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को फोन करते हैं लेकिन आज वो बेटियां उनसे कुछ गज की दूरी पर बैठी हैं लेकिन उन तक आवाज़ नहीं जा रही है।"