बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे अभिनेता आमिर खान
अभिनेता आमिर खान अपनी बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शुक्रवार को छोटे बेटे आज़ाद के साथ उदयपुर (राजस्थान) पहुंचे और उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रीना दत्ता भी बेटी आयरा और नुपुर के साथ उदयपुर पहुंची हैं। गौरतलब है कि बुधवार को आयरा और नुपुर ने मुंबई में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी।