बेटी की परवरिश के लिए मैंने और अवंतिका ने हफ्ते के दिन बांट रखे हैं: इमरान खान
अभिनेता इमरान खान ने एक साक्षात्कार में बताया है कि उन्होंने और उनकी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक ने अपनी 9 वर्षीय बेटी इमारा की परवरिश के लिए हफ्ते के दिन बांट रखे हैं। उन्होंने कहा, "इमारा को गुरुवार से रविवार तक मैं रखता हूं। मैंने नैनी नहीं रखी है, बेटी के सारे काम मैं खुद ही करता हूं।"